Tata Tiago ev 2025 : टाटा का अपने देश के लिए अलग ही प्यार रहा है टाटा इंडस्ट्री ने देश को जो भी दिया वो भरोसे पर पूरा खरा उतरा टाटा मोटर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए आपने कदम आगे बढ़ाए, और देश को एक से एक बेहतर इलेक्ट्रिक गड़िया दी। Tata Tiago ev उसी भरोसे की एक कड़ी है। यह लोगों की जरूरत को सामने रखते हुए बनाई गई एक सुरक्षित और किफायती इलेक्ट्रिक है। आईए इसके बारें में विस्तार से जानते है।
Tata Tiago ev 2025 नया लुक नए फीचर्स के साथ , कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान
देश का लोहा कहे जाने वाली Tata Motors इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में अपना कदम जमाती हुई नजर आ रही है। Tata Nexon EV और Tata Tigor EV के बाद देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार में अब Tata Tiago ev 2025 सब की पसंद बन चुकी है। इसमें आपको जबरदस्त परफॉर्मेंस, खास फीचर्स और बढ़िया रेंज भी देखने को मिलेगी।
Tata Tiago ev : फीचर्स
टाटा टियागो के फीचर्स में प्रीमियम सीट, टचस्क्रीन और 4-स्पीकर्स के साथ 4 ट्वीटर्स वाला साउंड सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, दरवाजों पर स्टोरेज स्पेस, एलईडी DRL, प्रोजेक्टर हेडलैंप, हाई स्पीड अलर्ट, रियरव्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, Tata ZConnect एप के जरिए एप्पल कारप्ले तथा एंड्राइड ऑटो के कनेक्टे फीचर्स भी ऑफर कर रही है जो आपको बेस वेरिएंट से ही मिल जाएंगे।
Tata Tiago ev : बैटरी पावर और रेंज
टाटा टियागो ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है। इसमें 19.2kWh और 24kWh का बैटरी पैक ऑप्शन मिलता है। Tata Tiago ev का लॉन्ग रेंज वर्जन जो कि 24 kwh बैटरी पैक के साथ आता है। और इसमें मिलने वाली मोटर 74 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 315 km है। IP67 रेटेड और LFP बैटरी है जो कि काफी सुरक्षित मानी जाती है।
Tiago ev का निचला वेरिएंट्स में 19.2 kWh बैटरी पैक के साथ आ रहा है जो 45 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 61 bhp की अधिकतम पावर 110 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 250 km है। बैटरी का वजन 220kg और पूरी गाड़ी का वजन 1155kg है। यह 5.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
Tata Tiago ev : चार्जिंग टाइम
यह स्टैंडर्ड 3.3kW होम चार्जर और 7.2kW एसी फास्ट चार्जर के साथ आती है। Tiago EV को अगर आप 3.3 kW चार्जर से चार्ज करते हैं तो यह गाड़ी करीब 7 घंटों में फूल चार्ज हो सकती है। और अगर 7.2 KW AC वॉल बॉक्स चार्जर से गाड़ी चार्ज करते हैं तो 2 घंटे 35 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप 25 kW DC फास्ट चार्जर के जरिए गाड़ी चार्ज करते हैं तो 1 घंटे में यह 10% से 80% तक चार्ज हो जाएगी।
Tata Tiago ev : फायदा
Tata Tiago EV की बैटरी पर आपको 8 साल और 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है। वहीं, व्हीकल वारंटी 3 साल या 1,25,000 किलोमीटर्स की वारंटी दी जाती है। अगर आप इसे घर चार्ज करेंगे फुल चार्ज होने में 24 यूनिट बिजली खर्च होगी। बजली 8 रुपये प्रित यूनिट के हिसाब से भी Tiago EV को फुल चार्ज होने में 192 रुपये का खर्च आएगा फुल चार्ज होने पर Tiago EV का टॉप मॉडल आपको अगर सिर्फ 200 किलोमीटर की रेंज देती है तो ऐसे में आपको 1 रुपये में 1 किलोमीटर से भी काम खर्च आएगा ।
Tata Tiago ev : कीमत
भारतीय बाजार में टियागो ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस सिर्फ 8 लाख रुपये से शुरू होती है। और इसके 4 वेरिएंट में उपलब्ध है। अगर आप online बुक करना चाहते है तो टाटा की official website Tata motor से भी बुक कर सकते है, या फिर Tata के शोरूम या डीलरशिप से ले सकते है।
Read more :-
महिंद्रा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक घोड़ा Mahindra BE 6E, धांसू फीचर्स 682 km रेंज
Tata curvv ev का इंतिज़ार हुआ खत्म जबरदस्त फीचर्स के साथ हुई लॉन्च ।
Ather 450X सभी स्मार्ट फीचर्स के साथ इतनी कम कीमत में । रेंज 160 किमी
हमारे टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें 👉Telegram join now